Type Here to Get Search Results !

महिलाओं व बच्चों के हिंसा से संबंधित अपराध व कानून की दी गई जानकारी

आज दिनांक 13.12.2022 को जनपद सोनभद्र में जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिलाओं एवम बच्चो के प्रति अपराधो के विषय में महत्वपूर्ण कानून के बारे में जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक करमा के हंसवाहिनी इण्टर कालेज में किया गया।  


जिसमे जिला बाल संरक्षण ईकाई से संरक्षण अधिकारी श्रीमती रोमी पाठक द्वारा बाल अधिकार, बाल यौन शोषण,लैंगिक उत्पीड़न (पॉक्सो एक्ट) व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड -19 व सामान्य एवम स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक सुश्री साधना मिश्रा द्वारा दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्त कानून व अधिकारों के बारे में बताकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।


जिला बाल संरक्षण इकाई से ओo आरo डब्ल्यूo श्री शेषामणि दुबे द्वारा बाल विवाह अधिनियम ,बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम बाल भिक्षावृत्ति आदि के बारे में बताने के साथ ही सभी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर,1090 ,112, 1098, 181 वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी गई साथ ही साथ तत्काल मौके पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य से 07 बच्चो को लाभान्वित कराया गया। उक्त कार्यक्रममें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उमाकांत मिश्र, अध्यापक,अध्यापिका व छात्र, छात्राएं एवम संबंधित थाने के लोग उपस्थित रहे।


                     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.